झूठे मुकदमे में फंसा कर आवाज को दबाने की गयी थी कोशिश: मनीष कुमार सिंह

खगड़िया की जनता के साथ मिलकर भ्रष्टाचार और अफसरशाही के खिलाफ अपनी लड़ाई और मजबूती से जारी रखूंगा.

खगड़िया. जिले की राजनीति और सामाजिक हलकों में सोमवार को बड़ी हलचल देखने को मिली. जब शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह को न्यायालय से जमानत मिल गयी. मालूम हो कि शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह सोमवार को जमानत मिलने के बाद सन्हौली दुर्गा मंदिर पहुंचे. उन्होंने कहा कि न्यायालय पर पूरा भरोसा था. सच्चाई को ज्यादा दिन तक दबाया नहीं जा सकता. मुझे झूठे मुकदमे में फंसा कर मेरी आवाज को दबाने की भरपूर कोशिश की गई थी. लेकिन अंततः न्याय की जीत हुई है. न्यायालय का हृदय से आभार प्रकट करता हूं. उन्होंने कहा कि खगड़िया की जनता के साथ मिलकर भ्रष्टाचार और अफसरशाही के खिलाफ अपनी लड़ाई और मजबूती से जारी रखूंगा. जिला परिषद सदस्य प्रियदर्शना सिंह ने कहा कि मनीष कुमार सिंह को एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत फर्जी मुकदमे में फंसाया गया. यह प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़ा करता हूं. सच बोलने और जनता की आवाज उठाने की यही सजा है. उन्होंने कहा कि हम न्यायालय के आभारी हूं. जिन्होंने सच्चाई को पहचानते हुए न्याय दिया. जनता यह देख रही है कि कौन सच के साथ खड़ा है और कौन षड्यंत्र में शामिल है. नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने कहा कि खगड़िया में अब जलन की राजनीति होने लगी है. कुछ लोग विकास कार्यों से तुलना नहीं कर पाने के कारण वो झूठे और फर्जी मुकदमे में फंसाने की राजनीति करने लगे हैं. उन लोगों को विकास के कार्यों से प्रतिस्पर्धा करनी चाहिए, ताकि जिले का संपूर्ण विकास हो सके. स्थानीय व्यवहार न्यायालय से जमानत मिलने के बाद मनीष कुमार सिंह के समर्थकों और शुभचिंतकों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >