ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन की बैठक आयोजित

आपात बैठक प्रेम शंकर मिश्र की अध्यक्षता में हुई

गोगरी. अनुमंडलीय विधिज्ञ संघ गोगरी परिसर में ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन गोगरी अनुमंडल इकाई की एक आपात बैठक प्रेम शंकर मिश्र की अध्यक्षता में हुई. बैठक में राज्य उपाध्यक्ष नलिनेश कुमार सिन्हा ने बताया कि बीते सोमवार को सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश वी आर गंवई एवं न्यायमूर्ति विनोद चंद्र के खंडपीठ के समक्ष एक वरीय अधिवक्ता राकेश किशोर के द्वारा खुले आम आपत्तिजनक नारा लगाते हुए, जूता खोलकर फेंकने की कोशिश की गयी. जो बेहद शर्मनाक एवं निंदनीय है. मौके पर वरीय अधिवक्ता अनंत प्रसाद, त्रिभुवन कुमार, विजय कुमार सिंह, अमर सिंह, सुशांत कुमार, संजीव कुमार, बबीता कुमारी, पुष्पा कुमारी, नंदकिशोर मंडल, मिथिलेश कुमार सिन्हा, कुमुद चंद्र राय, मोहम्मद अंजार, सीताराम शर्मा, वकील मंडल, अर्जुन सिंह, नीतू भारती एवं अन्य अधिवक्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >