अलौली (खगड़िया). थाना पुलिस ने आधार पर कार्रवाई करते हुए वर्षों से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि नगर पंचायत निवासी सिंघेश्वर यादव के पुत्र बाबा यादव को गिरफ्तार किया गया है.
बताया कि फरार वारंटी की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान आरोपित को उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया गया. वारंटी लंबे समय से न्यायालय के आदेश के बावजूद फरार चल रहा था.
