खगड़िया. सदर विधायक छत्रपति यादव ने विधानसभा सत्र के दौरान मानसी प्रखंड के सहायता प्राप्त विद्यालय बापू स्मारक विद्यालय, सावित्री कन्या विद्यालय, मध्य विद्यालय माड़र और मध्य विद्यालय बेलदौर का मामला उठाया है. उन्होंने शिक्षामंत्री सुनील कुमार से पूछा कि सहायता प्राप्त उपरोक्त विद्यालयों को राजकीय विद्यालय का दर्जा मिलेगी या नहीं. उन्होंने कहा कि उक्त विद्यालयों में छात्र-छात्राओं संख्या अधिक है. मूलभूत सुविधाओं का अभाव है. शिक्षामंत्री ने बताया कि उपरोक्त सभी विद्यालय प्रबंध समिति के माध्यम से संचालित होने वाले सहायता प्राप्त मध्य विद्यालय है. उन्होंने कहा कि विभागीय नियमों के तहत इन विद्यालयों में कार्यरत कर्मियों के लिए वेतनानुदान का भुगतान किया जाता है. उपरोक्त विद्यालयों को राजकीय विद्यालय का दर्जा देने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
