क्रॉप कटिंग को लेकर कृषि कर्मियों को मिला प्रशिक्षण

क्रॉप कटिंग को लेकर कृषि कर्मियों को मिला प्रशिक्षण

चौथम. प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि कार्यालय में मंगलवार को बेलदौर व चौथम प्रखंड के कृषि कर्मियों के बीच क्रॉप कटिंग का प्रशिक्षण दिया गया. सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी अजय कुमार वर्मा व प्रभारी सांख्यिकी पदाधिकारी श्याम कुमार ने प्रशिक्षण दिया, जिसमें मुख्य रूप से कृषि कर्मियों के बीच क्रॉप कटिंग पर चर्चा करते हुए प्रत्येक पंचायत के पांच-पांच खेसरा में यह क्रॉप कटिंग किए जाने की बात बतायी गयी. सांख्यिकी पदाधिकारी ने बताया कि इस क्रॉप कटिंग से क्षेत्र के पैदावार का आकलन किया जा सकेगा. प्रशिक्षण में कृषि सलाहकार अमरकांत कुमार, अमृतेश कुमार, हरि नंदन कुमार, एटीएम राहुल कुमार, सहायक तकनीकी माधुरी कुमारी, राजकुमार, प्रभात कुमार, कृषि समन्वयक रोशन कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >