फरार आरोपित के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

आरोपित बीते सात महीने से फरार है. जिसके बाद उसके घर पर इश्तेहार की तामिला की गई है

चौथम. दुष्कर्म मामले में फरार आरोपित के घर चौथम पुलिस ने गुरुवार की दोपहर इश्तेहार चिपकाया. चौथम थानाध्यक्ष सत्यव्रत सिंह ने बताया कि चौथम थाना कांड संख्या 67/24 के फरार आरोपित नीरपुर निवासी ब्रह्मदेव सिंह के पुत्र गौरव कुमार के घर पुलिस द्वारा इश्तेहार चिपका कर तामिला की गई है. उन्होंने बताया कि मामले में आरोपित बीते सात महीने से फरार है. जिसके बाद उसके घर पर इश्तेहार की तामिला की गई है. टीम में एसआई राकेश कुमार, एएसआई सुरेंद्र महतो आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >