इंजीनियरिंग कॉलेज में नामांकन प्रक्रिया शुरू, एडमिट कार्ड मई में होगा जारी

इंजीनियरिंग कॉलेज में नामांकन प्रक्रिया शुरू, एडमिट कार्ड मई में होगा जारी

खगड़िया. बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीईसीईबी) द्वारा वर्ष 2026 के लिए इंजीनियरिंग एवं अन्य तकनीकी पाठ्यक्रमों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. इस प्रक्रिया के अंतर्गत राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय भी शामिल है. जारी अधिसूचना के अनुसार बीसीईसीई के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगलवार से 5 मई तक किए जा सकते हैं. जबकि लेटरल एंट्री के लिए आवेदन 7 मई तक निर्धारित किया गया है. बताया जाता है कि परीक्षा का आयोजन मई के अंतिम सप्ताह में संभावित है. एडमिट कार्ड मई के तीसरे सप्ताह में जारी किया जायेगा. प्राचार्य डॉ मणि भूषण ने छात्रों से अपील की है कि वे समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और सभी आवश्यक दस्तावेज सही ढंग से अपलोड करें. उन्होंने बताया कि कॉलेज में सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर साइंस (एआई-एमएल एवं आईओटी) जैसे प्रमुख शाखाओं में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध है. कॉलेज के नामांकन प्रभारी प्रो संजीव कुमार ने बताया कि आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से होगा, जिसमें पंजीकरण, व्यक्तिगत जानकारी भरना, दस्तावेज अपलोड करना एवं शुल्क भुगतान शामिल है. मीडिया प्रभारी प्रो अविरल कुमार ने बताया कि अधिक जानकारी एवं विस्तृत विवरण के लिए अभ्यर्थी बीसीईसीई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर प्राप्त कर सकते हैं. छात्रों को सलाह दी कि वे आवेदन की अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते अपनी प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी भी तकनीकी समस्या से बचा जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >