खगड़िया. जिले के सामाजिक कार्यकर्ता नीलेश यादव ने नई दिल्ली में सांसद राजेश वर्मा से मुलाकात कर जिले की विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत कराया. इस दौरान बीते गुरूवार को ठनका गिरने से पांच लोगों की हुई मौत की जानकारी सांसद को दी. घटना पर सांसद ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को मृतकों के आश्रितों को शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था. साथ ही ठनका की चपेट में आकर घायल हुए लोगों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा. मुलाकात के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता नीलेश ने सांसद को बताया कि बीते दो माह के दौरान जिले में सड़क दुर्घटनाओं में दो दर्जन से अधिक लोगों की जान जा चुकी है. उन्होंने खगड़िया से पसराहा के बीच बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की. श्री नीलेश ने उक्त मार्ग पर ट्रैफिक सिग्नल (लालबत्ती), जेब्रा क्रॉसिंग तथा ट्रैफिक पुलिस की नियमित तैनाती सुनिश्चित करने का आग्रह किया. इसके अलावे क्षेत्र में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए फोरलेन सड़क निर्माण की मांग भी सांसद के समक्ष रखी. सांसद राजेश वर्मा ने सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीर बताते हुए संबंधित विभागों से आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया तथा जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने की बात कही.
ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत करने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता ने सांसद से की मुलाकात

ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत करने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता ने सांसद से की मुलाकात
Copied link
मुलाकात के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता नीलेश ने सांसद को बताया कि बीते दो माह के दौरान जिले में सड़क दुर्घटनाओं में दो दर्जन से अधिक लोगों की जान जा चुकी है.