मारपीट मामले का नामजद आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल

मारपीट मामले का नामजद आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल

बेलदौर. पुलिस ने मारपीट मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक पूछताछ के बाद रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जानकारी के मुताबिक चानो सहनी उर्फ चंद्र देव सहनी के पुत्र मोनू कुमार उर्फ अविनाश सहनी को बेलदौर पुलिस ने बीते शनिवार को उसके दुकान से गिरफ्तार किया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपित पर वर्ष 2022 में हुई मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज थी. मामला दर्ज होने के बाद से ही उक्त आरोपित फरार चल रहे थे. गुप्त सूचना के आधार पर बेलदौर थाना में पदस्थापित एसआई सतीश कुमार पटेल ने पुलिस बल के साथ छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया. इस संबंध में थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने बताया कि मारपीट मामले के आरोपित को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >