तीन राइफलों के साथ धराया आरोपित, जांच में जुटी पुलिस

तीन राइफलों के साथ धराया आरोपित

परबत्ता.

गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने तीन राइफल व डेढ़ दर्जन गोली के साथ एक आरोपित काे गिरफ्तार किया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक आपराधिक गतिविधियों की सूचना मिलने पर मथुरापुर व सलारपुर के दियारा क्षेत्र में छापेमारी की गयी. इसी दौरान एक पशु के बासा पर कुछ लोग इकट्ठा थे जो कि पुलिस की टीम को देखकर भाग गए. उक्त स्थान की घेराबंदी कर जब तलाशी ली गई तो मौके से पवन चौधरी नामक शख्स को हिरासत में लिया गया. मौके से असलहे भी बरामद की गयी. हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस प्रशासन की ओर से मामले की पुष्टि नहीं की गई है. बताया जा रहा है कि पुलिसिया छानबीन अभी जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >