एक कट्टा व 9 कारतूस के साथ आरोपित गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से पुलिस ने एक युवक को हथियार व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया

बेलदौर. थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से पुलिस ने एक युवक को हथियार व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. वहीं नशे की हालत में हंगामा मचा रहे एक शराबी पुलिस के हत्थे चढ़ गयी. गिरफ्तार आरोपित से आवश्यक पूछताछ कर पुलिस उसे न्यायिक हिरासत भेजने की प्रक्रिया में जुटीं है. जानकारी के मुताबिक गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर माली गांव निवासी स्वर्गीय बेचन यादव के पुत्र हिटलर कुमार को एक देसी कट्टा एवं 9 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार युवक अपने सहयोगियों के साथ बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे. लेकिन ग्रामीणों के सूचना पर पुलिस तत्काल उक्त स्थल पहुंचकर हथियार एवं गोली समेत उक्त आरोपित को पकड़कर उसके मंसूबे पर पानी फेर दिया. वही सौर बाजार थाना क्षेत्र के राजेश यादव के पुत्र आशीष कुमार को शराब पीने के आरोप में बेलदौर पुलिस ने गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित का पुलिस पीएचसी में कोरोना जांच करवाकर उसे न्यायिक हिरासत भेजने की प्रक्रिया में जुटी है. इस संबंध में थाना अध्यक्ष परेंद्र कुमार ने बताया कि अलग-अलग मामले के दो आरोपित को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपित से आवश्यक पूछताछ कर उसे न्यायिक हिरासत भेजने की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >