हथियार के साथ वायरल वीडियो मामले में आरोपित गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के भरतखंड गांव से पुलिस ने देशी कट्टा लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के मामले में युवक को हिरासत में लिया है

परबत्ता. थाना क्षेत्र के भरतखंड गांव से पुलिस ने देशी कट्टा लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के मामले में युवक को हिरासत में लिया है. थानाध्यक्ष रोशन प्रसाद ने बताया कि भरतखंड वार्ड नंबर 3 निवासी रोहित कुमार पिता उमेश यादव का बीते दिनों सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपित को घर से गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >