लूटकांड मामले में आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल

लूटकांड मामले में आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल

बेलदौर. थाना क्षेत्र के माली गांव से पुलिस ने लूटकांड के एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान सहरसा जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी स्व. रामसेठ यादव के पुत्र साहूकार यादव के रूप में हुई है. बताया जाता है कि साहूकार के विरूद्ध बेलदौर थाना में कांड संख्या 47/ 24 दर्ज था. थाना अध्यक्ष परेंद्र कुमार ने बताया लूटकांड के आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >