अलग-अलग मामले में आरोपित गिरफ्तार

अलग-अलग मामले में आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल

बेलदौर. थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से पुलिस ने गुप्त सूचना पर चार आरोपित को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित से पुलिस आवश्यक पूछताछ कर शनिवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जानकारी के मुताबिक लड़की अपहरण करने की मामले में पुलिस ने बलैठा पंचायत के नारदपुर गांव निवासी शंभू सादा के पत्नी प्रमिला देवी, वही चोरी करने के आरोप में मुंगेर जिले के धरहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुरी गांव निवासी सकलदेव महतो के पुत्र गिरीश कुमार को बेलदौर पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया. वहीं शराब पीने के आरोप में बेलदौर पुलिस ने दिघौन पंचायत के बलथी बासा निवासी मोलू ताती एवं सिपाही सिंह वासा निवासी वीरेंद्र शर्मा को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपित का पीएचसी में मेडिकल जांच कराकर बेलदौर पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने बताया कि अलग-अलग मामले के चार आरोपित को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपितों से आवश्यक पूछताछ कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >