एबीवीपी ने चैती दुर्गा मेला में लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

एबीवीपी ने चैती दुर्गा मेला में लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

गोगरी. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आयाम स्टूडेंट्स फॉर सेवा रानीसकरपुरा नगर इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार को चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन परिषद के पूर्व कार्यकर्ता वंदन पाठक और अमन पाठक ने किया. नगर मंत्री सत्यम राज ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद न केवल शैक्षिक और राष्ट्रवादी गतिविधियों में सक्रिय है, बल्कि समाज सेवा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है. संगठन विभिन्न सामाजिक गतिविधियों जैसे रक्तदान शिविर, पर्यावरण संरक्षण अभियान, स्वच्छता अभियान, परिसर चलो अभियान आदि के माध्यम से समाज के उत्थान में सक्रिय भूमिका निभाता हैं. इस तरह के कार्यों से विद्यार्थियों में नि:स्वार्थ सेवा, संवेदनशीलता, नेतृत्व और सहयोग की भावना विकसित होती है. वही परिषद के अंशु पाठक और केशव सिंह ने कहा कि अभाविप का मानना है कि युवा केवल पुस्तक ज्ञान तक सीमित न रहें, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका को पहचानें और सक्रिय भागीदारी निभायें. परिषद इसी उद्देश्य से सतत रूप से कार्य कर रही है और आगे भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देती रहेगी. वहीं परिषद के प्रशांत झा, निशांत पाठक और सुमन कुमार ने कहा कि अभाविप का लक्ष्य है कि भारत का युवा केवल अकादमिक रूप से ही नहीं, बल्कि सामाजिक और नैतिक रूप से भी मजबूत बनें, ताकि वे आगे चलकर राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें. वहीं परिषद के पूर्व जिला संयोजक महेंद्र कुमार और शिवम कुमार ने कहा कि सेवार्थ विद्यार्थी द्वारा आयोजित स्वास्थ्य सेवा शिविर में परिषद के अधिकतर कार्यकर्त्ताओ ने सहभाग किया जो समाज के जरूरतमंद लोगों के सहयोग के लिए सदैव सक्रिय रहेंगे. परिषद समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में युवाओं को जागरूक करने के लिये प्रयासरत है. मौके पर अविनाश कुमार, रितेश प्रसाद यादव, पीयूष पासवान, दीपक सिंह, रणवीर पासवान, श्रवण जोशी, अजीत कुमार, रवीश कुमार पासवान, संदीप कुमार, अंशु पाठक, अमन पाठक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >