पसराहा में प्रेमिका संग फरार प्रेमी गिरफ्तार

बताया जाता है कि अपहरण के आरोपित प्रेमी को पुलिस ने लखीसराय से गिरफ्तार किया है. जबकि युवती अभी भी फरार है

पसराहा. थाना क्षेत्र के महद्दीपुर गांव से प्रेम प्रसंग मामले में फरार प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बताया जाता है कि अपहरण के आरोपित प्रेमी को पुलिस ने लखीसराय से गिरफ्तार किया है. जबकि युवती अभी भी फरार है. बताया जाता है कि पसराहा थाना क्षेत्र के महद्दीपुर गांव निवासी विजय सिंह के पुत्र धीरज कुमार के विरुद्ध अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास ने बताया कि आरोपित युवक को लखीसराय में रिश्तेदार के यहां से गिरफ्तार किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >