रंगदारी मांगने के मामले में फरार आरोपित को किया गया गिरफ्तार

रंगदारी मांगने के मामले में फरार आरोपित को किया गया गिरफ्तार

महेशखूंट. रंगदारी मांगने के मामले में फरार चल रहे थाना क्षेत्र के हरी नगर निवासी आरोपित सागर यादव के पुत्र संतोष कुमार यादव एवं मदारपुर निवासी जयकांत शास्त्री के पुत्र रविंद्र कुमार शास्त्री उर्फ रवि कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि रवि कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर परबत्ता निवासी राजेश कुमार राम को ऑटो से उतार कर छिन लिया और रंगदारी की मांग की. जिसका वीडियो वायरल हुआ था. थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर राजू कुमार एवं पुलिस बल ने घर मदारपुर से आरोपित को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार दोनों आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >