ननबैंकिंग समूह का लोन की लाखों राशि लेकर फरार, दिया आवेदन

चौथम थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

चौथम. थाना क्षेत्र के चौथम पंचायत अंतर्गत एक गांव का ही ठग जवाहर नगर के 40 महिलाओं का समूह लोन स्वीकृत करा लोन की लाखों की राशि लेकर फरार हो गया. पांच माह से लगातार सभी महिलाओं द्वारा पैसे कि मांग की जा रही थी, लेकिन आरोपित धीरे धीरे अपने परिवार समेत घर छोड़कर फरार हो गया. उसने मोबाइल भी बंद कर लिया. इसको लेकर जवाहर नगर गांव में ठगी के शिकार हुए दर्जनों महिलाओं ने चौथम थाना में लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है. मंगलवार की दोपहर 12 बजे पीड़ित महिलाओं ने बताया कि ननबैंकिंग के तहत समूह लोन की राशि को गांव के ही एक आरोपित परिवार के लोगों ने ठग लिया. पहले कहा कि राशि जमा करा देंगे, लेकिन अब घर छोड़कर फरार है. घर में सिर्फ आरोपी की मां रहती है. महिलाओं में कविता देवी, ममता देवी, समता देवी कारी देवी , रेशमा देवी, सोनी देवी समेत महिलाओं ने बताया कि किसी का तीन लाख तो किसी का दो लाख और किसी का एक से डेढ़ लाख रुपए लेकर आरोपित फरार हो गया है. और उससे कोई संपर्क नहीं हो रहा है. जिससे सभी महिलाएं पैसे के लिए परेशान हैं. इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि आवेदन के आलोक में अब चौथम थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >