मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल

घटना के दौरान पीडित युवक घर में अकेला था.

बेलदौर. थाना क्षेत्र के पिरनगरा गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक 35 वर्षीय युवक घायल हो गया. घटना बुधवार की बताई जा रही है. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि पिरनगरा गांव निवासी शिव प्रसाद यादव के मंदबुद्धि छोटे पुत्र ने बादो यादव के भैंस को डंडा से मारा तो इससे आक्रोशित बादो यादव के परिजन 45 वर्षीय संतोष यादव, 50 वर्षीय शंभू यादव एवं सुभाष यादव घर पर आकर शिव प्रसाद यादव के 35 वर्षीय पुत्र सूरज यादव को जमकर मारपीट किया. घटना के दौरान पीडित युवक घर में अकेला था. घटना की भनक लगते ही उसकी चाची सज्जन देवी बीच बचाव करने पहुंची तो उसके साथ भी आरोपियों द्वारा मारपीट कर उसका मोबाइल छीन लेने का आरोप पीड़ित परिजनों ने लगाया. इस संबंध में पीड़ित युवक की मां उषा देवी ने बताई की मेरा एक छोटा पुत्र सिंटू कुमार बचपन से ही विक्षिप्त है, इसके कारण वे राह चलते किसी भी व्यक्ति से गाली गलौज एवं मारपीट पर उतारू हो जाता है. इसी दौरान मेरा पुत्र सिंटू कुमार बादो यादव के भैंस को डंडा से मार दिया. इससे आक्रोशित होकर आरोपियों ने घर में घुसकर अकेला पाकर मेरे बड़े पुत्र को बुरी तरह मारपीट कर घायल करते घर में लुटपाट भी किया. घटना की सूचना पर तत्काल उसे आनन-फानन इलाज के सीएचसी बेलदौर में भर्ती कराया. जबकि सीएचसी के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति बेहतर होने पर उसे छुट्टी दे दी. इस मामले में पीड़ित परिजनों ने थानाध्यक्ष बेलदौर को लिखित आवेदन देकर घटना से अवगत कराते आवश्यक कारवाई की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >