अलग-अलग जगहों पर 12 लाख 50 हजार रुपये की लागत से सड़क व नाला का किया गया निर्माण खगड़िया. नगर परिषद के वार्ड संख्या 18 में आरसीसी नाला का निर्माण किया गया. नगर सभापति अर्चना कुमारी ने नगर कोष से निर्मित आरसीसी नाला का उद्घाटन रविवार को किया. नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि सत्यप्रकाश गुप्ता के घर होते हुए मदन प्रसाद गुप्ता अंडा टोली तक आरसीसी नाला निर्माण सात लाख पांच हजार पांच सौ रुपये में किया गया है. उन्होंने कहा कि अब उक्त मुहल्ला में जल-जमाव की समस्या नहीं रहेगी. उन्होंने बताया कि इसी तरह नेता जी गली में मुरारी चौधरी के घर से गोपाल गुप्ता के घर होते हुए सत्यप्रकाश प्रसाद के घर तक ग्यारह लाख पचास हजार पांच सौ रुपये की लागत से पीसीसी सड़क व नाला का निर्माण किया गया. उन्होंने कहा कि सड़क व नाला नहीं रहने के कारण लोगों को आवागमन में कठिनाई होती थी. लोगों की कठिनाइयों को देखते हुए नगर सुरक्षा तटबंध के समीप नेता जी रोड में पीसीसी सड़क व नाला का निर्माण किया गया. निर्मित पीसीसी सड़क से हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा होगी. नगर सभापति अर्चना कुमारी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आवागमन व्यवस्था दुरुस्त होने से ही शहर का विकास होगा. इसीलिए शहर में सड़कों का निर्माण प्राथमिकता से कराया जा रहा है. नगर सभापति ने कहा कि अलग अलग जगहों पर 12 लाख 50 हजार 5 सौ रुपये की लागत से पीसीसी सड़क व नाला का निर्माण किया गया है. उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है. नगर परिषद के हरेक गली मुहल्ले में सड़क व नाला का निर्माण कराया जा रहा है. सड़क व नाला निर्माण से जल-जमाव की समस्या को दूर हो रही है. मुहल्लावासियों को मच्छर व दुर्गंध से निजात मिल रही है. उन्होंने कहा कि शहर में कहीं भी आवागमन में कठिनाई नहीं होगी. इसके लिए सतत प्रयास किया जा रहा है. मौके पर उपसभापति प्रतिनिधि मो. शहाबुद्दीन, आर्किटेक शुभम कुमार, वार्ड पार्षद मो. शाहिद आलम, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि नौशाद आलम, सत्यप्रकाश, राजेंद्र चौरसिया, मो. चांद, मो. मसी, मो. महमूद, आसिफ, कौशर अली, मनोज कुमार, मो. सोनू, मुरारी चौरसिया आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
