धुतौली मालपा में भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई, 1500 श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल भरने की प्रक्रिया संपन्न हुई. इसके बाद श्रद्धालु पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंचे,

चौथम. प्रखंड के धुतौली पंचायत स्थित भूतौली मालपा गांव में रविवार को सद्चंडी यज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई. इस धार्मिक आयोजन में करीब 1500 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर पूरे गांव में श्रद्धा और भक्ति का अनुपम दृश्य प्रस्तुत किया. शोभा यात्रा यज्ञ स्थल से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद प्रारंभ हुई. घोड़े, डीजे और बाजे-गाजे के साथ श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते हुए आगे बढ़े. शोभायात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए बागवती नदी के तट पर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल भरने की प्रक्रिया संपन्न हुई. इसके बाद श्रद्धालु पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंचे, जहां कलश स्थापित किया गया. इस अवसर पर कथा व्यास मंच का उद्घाटन आनंद मोहन सिंह द्वारा किया गया. कथा वाचन का दायित्व शास्त्री ने संभाला. कार्यक्रम में चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर दीपक कुमार, डॉ. मनोज कुमार, पूर्व प्रमुख प्रभाकर प्रसाद सिंह, निरंजन प्रसाद सिंह, सतीश प्रसाद, डॉ. रामजी, सुमन चौरसिया, सुमन सौरभ, विजयकांत ठाकुर, मनोज सिंह, वार्ड सदस्य अरुण प्रसाद, प्रफुल्ल कुमार, मिथिलेश कुमार, राकेश कुमार, देवेंद्र प्रसाद शर्मा, विनय कुमार एवं उपमुखिया राजदीप कुमार समेत सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishore singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >