महिलाओं की शिकायत पर नशेड़ी को भेजा गया जेल

खगड़िया : लोक शिकायत अधिनियम के तहत प्राप्त शिकायत पर उत्पाद विभाग ने त्वरित कार्रवाई की है. अवैध तरीके से बेचे जा रहे ताड़ी को तब्त कर नशेड़ी को जेल भेज दिया गया है. जानकारी के मुताबिक ताड़ी की हो रही बिक्री व नशेड़ियों के आतंक से त्रस्त होकर कुछ महिलाओं ने जिला लोक शिकायत […]

खगड़िया : लोक शिकायत अधिनियम के तहत प्राप्त शिकायत पर उत्पाद विभाग ने त्वरित कार्रवाई की है. अवैध तरीके से बेचे जा रहे ताड़ी को तब्त कर नशेड़ी को जेल भेज दिया गया है. जानकारी के मुताबिक ताड़ी की हो रही बिक्री व नशेड़ियों के आतंक से त्रस्त होकर कुछ महिलाओं ने जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय में गुहार लगायी थी. सदर प्रखंड के ओलापुर गंगौर पंचायत के वार्ड संख्या दो खर्राधार निवासी रधिया देवी सहित कुछ अन्य महादलित महिलाओं ने गांव के समीप ही समाजिक तत्व के द्वारा अवैध तरीके से ताड़ी की दुकान खोकर इसकी बिक्री किये जाने की शिकायत की थी.

इन महिलाओं ने यह भी कहा था कि शराबियों के आतंक से वे लोग परेशान है गांव के बच्चे व महिलाएं असुरक्षित महसूस करते हैं. महिलाओं को नशेड़ियों एवं ताड़ी की दुकान से हो रही परेशानी के मद्देनजर लोक शिकायत एडीएम विजय कुमार ने उत्पाद अधीक्षक को नोटिस जारी कर इस मामले में त्वरित कार्रवाई करने को कहा था. जिला स्तर से जारी आदेश के बाद हरकत में आयी उत्पाद विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ताड़ी को जब्त कर एक नशेड़ी को जेल भेज दिया है.

पहली सुनवाई में ही उत्पादक अधीक्षक ने सुनवाई पदाधिकारी को कार्रवाई की रिपोर्ट भेज दी है. उत्पाद अधीक्षक ने यह प्रतिवेदन भेजा है कि महिलाओं की शिकायत के आलोक में उत्पादक निरीक्षक के नेतृत्व में गठित एक टीम उक्त गांव में छापेमारी की गयी. इस दौरान आठ लीटर ताड़ी को जब्त करते हुए एक नशेड़ी को गिरफ्तार किया गया. मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >