नये प्रभारी सीओ ने लंबित आवेदनों का किया निबटारा

जनता दरबार को लेकर उन्होंने कहा कि महीने के चौथे शनिवार को वे अंचल में जनता दरबार आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनेंगे.

चौथम. अंचल कार्यालय में प्रभार संभालने के बाद नए प्रभारी अंचलाधिकारी शशिकांत कुमार ने शुक्रवार से लंबित मामलों के निबटारे की दिशा में पहल शुरू कर दी है. शुक्रवार को कार्यालय पहुंचते ही उन्होंने एक माह से लंबित पड़े आवेदनों और फाइलों का निष्पादन कराया. बताया जाता है कि पिछले एक महीने से अंचल कार्यालय में आम लोगों के कार्यों से संबंधित फाइलों का अंबार लग गया था. कई महत्वपूर्ण आवेदन सीओ के अभाव में लंबित पड़े थे. प्रभारी सीओ के पदभार ग्रहण करते ही इन मामलों पर कार्रवाई शुरू की गई, जिससे आवेदकों को राहत मिली. प्रभारी अंचलाधिकारी शशिकांत कुमार ने बताया कि उन्हें गोगरी, परबत्ता, बेलदौर और चौथम अंचल के साथ-साथ बंदोबस्त कार्यालय का भी प्रभार सौंपा गया है. ऐसे में उन्होंने व्यवस्था बनाई है कि प्रत्येक शुक्रवार को वे चौथम अंचल कार्यालय में उपस्थित रहेंगे. जनता दरबार को लेकर उन्होंने कहा कि महीने के चौथे शनिवार को वे अंचल में जनता दरबार आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनेंगे. हालांकि, सीमित समय और एक से अधिक अंचलों की जिम्मेदारी के कारण आम लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. वहीं, राजस्व कर्मचारियों और पंचायत सचिवों के हड़ताल पर रहने से दाखिल-खारिज और परिमार्जन जैसे कार्य प्रभावित हो रहे हैं. अब देखना होगा कि इस नई व्यवस्था के बीच आम लोगों की समस्याओं का समाधान किस हद तक हो पाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >