लेवी मांगनेवाले गिरोह का भंडाफोड़

मास्टर माइंड सहित दो युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल गोगरी : थाना क्षेत्र के शिशवा निवासी एक चिमनी व्यवसायी से पांच लाख लेवी मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने किया. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इसमें संलिप्त मास्टर माइंड रूपक कुमार सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है. इन युवकों के […]

मास्टर माइंड सहित दो युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
गोगरी : थाना क्षेत्र के शिशवा निवासी एक चिमनी व्यवसायी से पांच लाख लेवी मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने किया. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इसमें संलिप्त मास्टर माइंड रूपक कुमार सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है. इन युवकों के पास से लेवी मांगने में इस्तेमाल किये गये मोबाइल भी बरामद किया गया है. वहीं अभियान एसपी विमलेश चन्द्र झा ने बताया कि घटना से जुड़े कॉल डिटेल्स के आधार पर करीब दर्जनों स्थानों पर छापेमारी की गयी. हालांकि लेवी मांगने के मामले में जहां से फर्जी कागजात पर सिम कार्ड खरीदा गया था दुकानदार मनोज पासवान व महताब आलम को भी पुलिस नें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
एसडीपीओ राजन कुमार सिन्हा ने पत्रकारों को बताया कि 28 फरवरी को शिशवा निवासी चिमनी व्यवसायी मनीष यादव से बरेठा निवासी किशोरी यादव के पुत्र रूपक कुमार ने चिट्ठी, फोन व एसएमएस कर रंगदारी मांगी थी. गोगरी थाने में कांड संख्या 97/17 दर्ज करने के बाद पुलिस द्वारा अनुसंधान किया गया और पता चला कि आस पड़ोस के युवक ही चिमनी व्यवसायी मनीष यादव से फोन पर धमकी देकर लेवी मांगा करते थे. वहीं रंगदारी मांगने के मामले में तीन लोग शामिल थे. जिसमें सभी लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >