खगड़िया. सदर प्रखंड के रांको बहियार में शुक्रवार को अधिकारियों ने रब्बी गेहूं पंचायत स्तरीय फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सहायक निदेशक दुर्गेश रंजन द्वारा कृषक प्रवीण कुमार के खेत में संचालित फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया. यह प्रयोग किसान सलाहकार कंचन कुमार द्वारा प्रयोग संख्या-03 के अंतर्गत 10 मीटर-5 मीटर के आयताकार क्षेत्रफल में संपादित किया गया. प्रयोग के दौरान कुल 21.450 किलोग्राम उपज प्राप्त हुयी. जिसके आधार पर 42.900 क्विंटल प्रति हेक्टेयर औसत उपज दर निर्धारित की गयी. फसल कटनी प्रयोग का मुख्य उद्देश्य सरकार एवं किसानों के लिए फसल की सटीक उपज का अनुमान उपलब्ध कराना है, ताकि कृषि योजनाओं एवं नीतियों के निर्माण में वास्तविक आंकड़ों का उपयोग किया जा सके. निरीक्षण के दौरान जिला सांख्यिकी पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी ऋषिकेश कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी नवीन कुमार, कृषि समन्वयक नागमणि वर्मा, किसान सलाहकार गणेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.
रांको बहियार में पंचायत स्तरीय फसल कटनी रब्बी गेहूं का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
प्रयोग के दौरान कुल 21.450 किलोग्राम उपज प्राप्त हुयी.
