चोर निकला सूबेदार का भतीजा, गिरफ्तार

चौथम : थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव में बीते छह मार्च की रात सेवानिवृत सूबेदार भजनदास के घर चोरी हो गयी थी. सेवा निवृत सूबेदार दिल्ली जाने से पहले घर की रखवाली करने के लिए ग्राम रक्षा दल के सदस्य को जिम्मेवारी सौंपी थी. ग्राम रक्षा दल के सदस्य सह सूबेदार के भतीजा हरेराम दास […]

चौथम : थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव में बीते छह मार्च की रात सेवानिवृत सूबेदार भजनदास के घर चोरी हो गयी थी. सेवा निवृत सूबेदार दिल्ली जाने से पहले घर की रखवाली करने के लिए ग्राम रक्षा दल के सदस्य को जिम्मेवारी सौंपी थी. ग्राम रक्षा दल के सदस्य सह सूबेदार के भतीजा हरेराम दास ने ही घर में अन्य साथी के साथ चोरी कर ली. थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहनी ने सूबेदार के भतीजा हरेराम को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरी में संलिप्त अन्य लोगों की पहचान कर ली गयी है. जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >