पुलिस छावनी में तब्दील रहा मथुरापुर

आक्रोश. जानलेवा हमले के आरोपित की गिरफ्तारी में देरी से लोगों का फूटा गुस्सा जाम हटाने गयी पुलिस की पब्लिक से भिड़ंत हो गयी. आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव किया. जवाब में पुलिस ने बल प्रयोग किया इसके बाद स्थिति ओर भी िवस्फोटक हो गयी. खगड़िया : नगर थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव में […]

आक्रोश. जानलेवा हमले के आरोपित की गिरफ्तारी में देरी से लोगों का फूटा गुस्सा

जाम हटाने गयी पुलिस की पब्लिक से भिड़ंत हो गयी. आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव किया. जवाब में पुलिस ने बल प्रयोग किया इसके बाद स्थिति ओर भी िवस्फोटक हो गयी.
खगड़िया : नगर थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव में जाम हटाने गयी पुलिस की पब्लिक से भिड़ंत हो गयी. आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव किया. जवाब में पुलिस ने बल प्रयोग किया इसके बाद स्थिति ओर भी िवस्फोटक हो गयी. घटना की सूचना पाकर पुलिस उपाधीक्षक रामानंद सागर के नेतृत्व में नगर थानाध्यक्ष मो इसलाम, चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष अभिषेक, मुफस्सिल थानाध्यक्ष आशिष कुमार, महिला थानाध्यक्ष किरण कुमारी, मड़ैया ओपी अध्यक्ष रणजीत रजक, गंगौर ओपी अध्यक्ष प्रतोष कुमार, गोगरी इंस्पेक्टर विनोद सिंह सहित सभी थाने की पुलिस मथुरापुर चौक पहुंच गयी.
पहले लोगों को समझाने की कोशिश की. लेकिन आक्रोशित भीड़ ने पुलिस की एक भी नहीं सुनी.
आक्रोशित लोग नवीन पासवान की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. इस दौरान एसडीपीओ के साथ धक्का मुक्की भी की गयी. इसी बीच आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरु कर दी. पुलिस ने भी बल प्रयोग करते हुए आक्रोशित लोगों को खदेड़ कर भगा दिया. सड़क पर लगाये गये बेरिकेटिंग को हटा दिया.
दिन भर दुकानें रहीं बंद, कैंप कर रही पुलिस
गांधी चौक के समीप पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा. सभी दुकानदार दुकान को स्वत: बंद कर दिया गया. वाहनों की लंबी कतार लग गयी. लोगों को आवागमन में भी काफी परेशानी हुई. हालांकि दोपहर के बाद आवागमन सुचारु रूप से होने लगा. हालांकि समाचार लिखे जाने तक घटनास्थल की स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में थी. पुलिस मौके पर कैंप कर रही है. जानलेवा हमले के आरोपी नवीन पासवान के अविलंब गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित लोगों ने समाहरणालय पहुंच कर मुख्य द्वार को जाम कर दिया. दर्जनों महिला व पुरुष आरोपी की गिरफ्तारी तथा थानाध्यक्ष को हटाने की मांग कर रहे थे.
खगड़िया. पुलिस व पब्लिक के बीच हुई भीड़ंत में आधे दर्जन लोग घायल हो गये. घायल रूपम देवी का इलाज सदर अस्पताल में किया गया. चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए रूपम को रेफर कर दिया है. इधर नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि भागने के दौरान रूपम गिर गयी. जिसके कारण चोटें आयी. इधर अन्य जख्मी पूनम देवी, कालो देवी, रेखा देवी, बबीता देवी, माला व रेशमा की इलाज सदर अस्पताल में की गयी. घायलों ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया है. नवीन पासवान द्वारा गांव के मनीष की पिटाई के बाद सैकड़ो आक्रोशित ग्रामीण नवीन पासवान के घर पहुंचकर पथराव किया. सड़क पर खड़ी गाड़ी को पलट दिया. दुकान में तोड़ फोड़ किया. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देख सबसे पहले आरोपित के दो भाई भोला पासवान व दिलीप पासवान को गिरफ्तार कर लिया. लेकिन ग्रामीण नवीन की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे.
नवीन पासवान व उसके परिजनों से आतंकित हैं लोग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >