परबत्ता में भाकपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक, 22 को धरना

बैठक में गैस की किल्लत, महंगाई, भ्रष्टाचार, घूसखोरी, लंबित सरकारी कार्य और गंगा कटाव विस्थापितों के पुनर्वास जैसे मुद्दे उठाए गए

परबत्ता. प्रखंड क्षेत्र के भाकपा अंचल परिषद की बैठक पार्टी कार्यालय में कॉमरेड चितरंजन प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई. बैठक को राज्य कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व जिला मंत्री कॉमरेड प्रभाकर प्रसाद सिंह ने संबोधित किया. उन्होंने बताया कि आंधी-तूफान से किसानों की फसल बर्बाद हो गई है. फसल क्षतिपूर्ति समेत विभिन्न स्थानीय समस्याओं को लेकर 22 अप्रैल को प्रखंड व अंचल कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा. बैठक में गैस की किल्लत, महंगाई, भ्रष्टाचार, घूसखोरी, लंबित सरकारी कार्य और गंगा कटाव विस्थापितों के पुनर्वास जैसे मुद्दे उठाए गए. इन समस्याओं पर आक्रामक आंदोलन का निर्णय लिया गया. अंचल मंत्री कैलाश पासवान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >