अफवाह फैलानेवाले जायेंगे जेल

गोगरी थाने में शांति समिति की बैठक गोगरी : थाना परिसर में होली को लेकर शांति समिति की बैठक हुयी. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने की. बैठक में बीडीओ रंजित कुमार सिंह, अंचलाधिकारी चन्दन कुमार ने भाग लिया. बैठक में भाग ले रहे प्रखंड क्षेत्र के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी लोगों को होली […]

गोगरी थाने में शांति समिति की बैठक
गोगरी : थाना परिसर में होली को लेकर शांति समिति की बैठक हुयी. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने की. बैठक में बीडीओ रंजित कुमार सिंह, अंचलाधिकारी चन्दन कुमार ने भाग लिया. बैठक में भाग ले रहे प्रखंड क्षेत्र के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी लोगों को होली के दौरान सावधान रहने की अपील की गयी. बैठक में बीडीओ ने कहा कि होली भाईचारा का त्योहार है.
इस दिन आपसी रंजिश को भुला कर प्रेमपूर्वक त्योहार मनाने को कहा. इस दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना ना घटे, इसके लिए आम जनता से विधि व्यवस्था कायम रखने में सहयोग देने की अपील की. होली के मौके पर थाना क्षेत्र में गश्ती गाड़ी से निगरानी की जायेगी. अफवाह फैलाने वाले लोगों पर पैनी नजर रखी जायेगी. मौके पर डीजे व लाउडस्पीकर के माध्यम से अश्लील व अभद्र गानों का प्रयोग नहीं करने की अपील की. मौके पर भाजपा के नगर अध्यक्ष बिपिन कुमार निषाद,राजद प्रखंड अध्यक्ष कैलाशचंद्र यादव,पूर्व विधायक नइम अख्तर, समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >