14000 गरीबों के सपने होंगे पूरे

खुशखबरी. खगड़िया को मिला प्रधानमंत्री आवास योजना का नया लक्ष्यप्रधानमंत्री आवास योजना के टारगेट में इस वर्ष ढाई गुणा वृद्धि की गयी है़ वित्तीय वर्ष 15-16 में इस जिले को जहां 6525 लोगों को मकान देने का लक्ष्य दिया गया था़, वहीं इस वर्ष इसे बढ़ा कर 14 हजार 388 कर दिया गया है़ खगड़िया […]

खुशखबरी. खगड़िया को मिला प्रधानमंत्री आवास योजना का नया लक्ष्य
प्रधानमंत्री आवास योजना के टारगेट में इस वर्ष ढाई गुणा वृद्धि की गयी है़ वित्तीय वर्ष 15-16 में इस जिले को जहां 6525 लोगों को मकान देने का लक्ष्य दिया गया था़, वहीं इस वर्ष इसे बढ़ा कर 14 हजार 388 कर दिया गया है़

खगड़िया : इस साल चौदह हजार से अधिक गरीबों के पक्के मकान का सपना पूरा होगा. काफी इंतजार के बाद आखिरकार वित्तीय वर्ष 16-17 के अंतिम माह में राज्य स्तर से सभी जिले को प्रधानमंत्री आवास योजना का लक्ष्य दिया गया है़ वो भी सूद सहित लक्ष्य पाने वाले जिलों में खगड़िया जिला भी शामिल है़ इस जिले को भी आवास योजना का वर्ष 16-17 का टारगेट दिया गया है़ अगर टारगेट को पूरा किया जाता है तो इस वर्ष 14 हजार से अधिक गरीबों के पक्के मकान का सपना पूरा हो जायेगा़ क्योंकि यहां 14 हजार 388 लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान बनाने के लिए राशि दी जायेगी़

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना के तहत तैयार सूची से लाभुकों की सूची तैयार की गयी है़ सभी पंचायतों में योग्य लाभुकों की सूची तैयार है़ सर्वेक्षण एवं आम सभा से पारित सूची में शामिल लोगों को ही आवास योजना का लाभ दिया जायेगा़ यह सूची कई माह पूर्व तैयार कर ली गयी थी लेकिन जिले को टारगेट नहीं मिलने के कारण सारी तैयारी धरी-धरी रह गयी थी़
टारगेट में की गयी वृद्धि
प्रधानमंत्री आवास योजना के टारगेट में इस वर्ष काफी वृद्धि हई है़ जानकारी के अनुसार टारगेट में लगभग ढाई गुने की वृद्धि की गयी है़ वित्तीय वर्ष 15-16 में इस जिले को जहां 6525 लोगों को मकान देने का लक्ष्य दिया गया था़ वहीं इस वर्ष इसे बढ़ा कर 14 हजार 388 कर दिया गया है़
प्रखंडों को आवंटित आवास
प्रखंड – वर्ष 16-17 – वर्ष 15-16
अलौली – 3970 – 1216
बेलदौर – 2440 – 852
चौथम – 1327 – 617
गोगरी – 1760 – 1146
खगडि़या – 2784 – 1505
मानसी – 579 – 321
परबत्ता – 1588 – 868
किसे कितना मिलेगा मकान
राज्य स्तर से मिले टारगेट को सभी जातियों के बीच आवंटित कर दिया गया है़ जानकारी के अनुसार 14 हजार 388 में से 8 हजार 237 एससी जाति को अन्य जाति को 4 हजार 496 तथा 1613 अल्पसंख्यक के लिए तथा 42 एसटी को आवास योजना का लाभ दिया जायेगा, ताकि कोई योजना से वंचित नहीं रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >