17 बच्चों का नेशनल स्पोर्ट्स मीट में चयन

खगड़िया : डीएवी पब्लिक स्कूल एसएफसी बरौनी में आयोजित होने वाले स्पोर्ट्स मीट का आयोजन डीएवी बेगूसराय तथा मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वावधान में 24 से 26 अक्तूबर को किया गया. इस प्रतियोगिता में एसएल डीएवी पब्लिक स्कूल के 62 प्रतिभागियों ने भाग लिया. एसएल डीएवी की बालिकाओं में स्वाति, कुमारी प्रेरणा, अमीषा, ईशा भारती स्वर्ण […]

खगड़िया : डीएवी पब्लिक स्कूल एसएफसी बरौनी में आयोजित होने वाले स्पोर्ट्स मीट का आयोजन डीएवी बेगूसराय तथा मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वावधान में 24 से 26 अक्तूबर को किया गया. इस प्रतियोगिता में एसएल डीएवी पब्लिक स्कूल के 62 प्रतिभागियों ने भाग लिया. एसएल डीएवी की बालिकाओं में स्वाति, कुमारी प्रेरणा, अमीषा, ईशा भारती स्वर्ण पदक प्राप्त कर जूड़ों में संयुक्त प्रक्षेत्र में प्रथम स्थान पर रही तथा कीर्ति व उसिका बजाज रजत पदक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रही व ट्रॉफी प्राप्त करने में सफल रही.

बालक वर्ग में जूड़ो में देवांश, संतोष, मो माविया, कुणाल हिमांशु तथा श्रीहर्ष ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया तथा नवीन कुमार एवं प्रभात ने रजत पद प्राप्त किया. बालक वर्ग में भी अपने सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन कर चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम कर विद्यालय का मान बढ़ाया. योग में अभिषेक कुमार, प्रांशु, कुमार गौरव तथा अनीष ने रजत पदक प्राप्त किया. 25 विद्यालय के बीच उप विजेता ट्रॉपी पर कब्जा कर विद्यालय का मान बढ़ाया.
खोखो बालक व बालिका वर्ग तीसरे स्थान पर रहे. कबड्डी बालक वर्ग तथा बैडमिंटन बालक वर्ग भी तीसरे स्थान पर रहे. मालूम हो कि स्वाति, प्रेरणा, अमीषा, ईशा भारती, कीर्ति उसिका बजाज, देवांश, संतोष, मो. माविया, नवीन, प्रभात, कुणाल, प्रांशु एवं श्रीहर्ष को जूड़ो में नेशनल स्पोर्ट्स जोनल मीट के लिए चयनित किया गया.
वहीं योग के लिए अभिषेक, प्रांशु, कुमार गौरव व अनीष को जोनल मीट के लिए चयनित किया गया. यह आयोजन पटना में 11 से 13 नवंबर को जीएल दत्ता डीएवी पब्लिक स्कूल, ट्रांसपोर्ट नगर कंकड़भाग में किया जायेगा. उल्लेखनीय है कि विद्यालय से जुड़ो बालिका वर्ग में छह, जुड़ो बालक वर्ग में सात, योग बालिका वर्ग में चार, बालक वर्ग में चार, खोखो बालक वर्ग में 12, बालिका वर्ग में 12, कबड्डी बालक वर्ग में 10, बैडमिंटन बालक वर्ग में तीन, शतरंज में दो, तथा स्केटिंग में एक, प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >