खगड़िया : निगरानी ने ने मंगलवार को उत्पाद विभाग (एक्साइज) के दारोगा हैदर अली को 31 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया. नगरपालिका पथ निवासी गणेश साह के पुत्र राजा कुमार के शिकायत पर निगरानी ने यह कार्रवाई की है.
निगरानी के डीएसपी मुन्ना प्रसाद ने बताया कि 10 अक्तूबर, 2016 को आवेदक राजा कुमार के घर छापेमारी के दौरान दो पेटी विदेशी शराब उत्पाद विभाग द्वारा बरामद की गयी थी. इस मामले को कमजोर करने के लिए में 50 हजार मांगे घूस मांगे गये थे. पर, 31 हजार रुपये में सौदा तय हुआ. राजा ने जैसे ही रुपये दारोगा को दिये निगरानी ने पकड़ लिया़ डीएसपी ने बताया कि शराबबंदी लागू होने के बाद उत्पाद विभाग के दरोगा द्वारा रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तारी का संभवत: यह पहला मामला है.
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता राजा कुमार ने शराब बरामदगी के केस को कमजोर करने के लिये उत्पाद विभाग के इस अधिकारी द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत निगरानी से की गयी थी. जिसके बाद निगरानी विभाग के पुलिस उपाधीक्षक मुन्ना प्रसाद एवं अजय चौधरी के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया. गिरफ्तार रिश्वतखोर उत्पाद अधिकारी को निगरानी की टीम पटना लेकर आयी.
