ट्रेन लेट रहने से परेशान रहे यात्री

प्लेटफॉर्म पर बैठ कर घंटों करना पड़ा इंतजार खगड़िया : रविवार को स्थानीय रेलवे जंक्शन पर कई ट्रेनों के विलंब होने के कारण यात्रियों को घंटों बैठकर इंतजार करना पड़ा. वहीं दीपावली व छठ पर्व में लोग अपने घर वापस आने लगे हैं. जिससे रेलवे स्टेशन पर लोगों की भीड़ बढ़ गयी है. खासकर दूसरे […]

प्लेटफॉर्म पर बैठ कर घंटों करना पड़ा इंतजार

खगड़िया : रविवार को स्थानीय रेलवे जंक्शन पर कई ट्रेनों के विलंब होने के कारण यात्रियों को घंटों बैठकर इंतजार करना पड़ा. वहीं दीपावली व छठ पर्व में लोग अपने घर वापस आने लगे हैं. जिससे रेलवे स्टेशन पर लोगों की भीड़ बढ़ गयी है. खासकर दूसरे परदेश में दैनिक मजदूरी करने वाले लोग दीपावली व छठ पर्व मनाने प्रत्येक वर्ष घर पहुंचते हैं. यात्री सुबोध सिंह, मनोरमा देवी ने बताया कि वो प्रत्येक वर्ष आस्था का महापर्व छठ मनाने घर आते हैं. वहीं कई अप व डाउन के ट्रेन विलंब से होने के कारण यात्रियों को बेवजह समय की बर्बादी करनी पड़ी. कटिहार से दरभंगा पैसेंजर ट्रेन नियम समय से 50 मिनट विलंब,
जबकि सहरसा से समस्तीपुर पैसेंजर ट्रेन एक घंटा 16 मिनट विलंब, अमृतसर से सहरसा जनसेवा एक्सप्रेस नियमित समय से तीन घंटा 34 मिनट विलंब, ओखा से गुवाहटी द्वारका एक्सप्रेस नियमित समय से तीन घंटा 25 मिनट विलंब, उदयपुर से न्यूजल पाईगुड़ी ट्रेन नियत समय से 5 घंटा विलंब, अमृतसर से कटिहार जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन 2 घंटा 36 मिनट विलंब, जम्मुतवी से गुवाहटी जानेवाली ट्रेन नियम समय से 12 घंटा 25 मिनट विलंब से स्थानीय जंकशन पर पहुंची. घंटो ट्रेन के विलंब होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >