नर्सिंग होम के संचालन में मानक की हो रही अनदेखी

परिजन व मरीजों की नहीं है परवाह गोगरी : प्रखंड क्षेत्र में नर्सिंग होम में इलाज कराने आये रोगियों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है. अनुमंडल क्षेत्र में अधिकांश प्राइवेट नर्सिंग होम शायद ही स्वास्थ्य का मानक पूरी करते हैं. स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम कर रही गैर सरकारी संस्थाओं की मानें तो […]

परिजन व मरीजों की नहीं है परवाह

गोगरी : प्रखंड क्षेत्र में नर्सिंग होम में इलाज कराने आये रोगियों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है. अनुमंडल क्षेत्र में अधिकांश प्राइवेट नर्सिंग होम शायद ही स्वास्थ्य का मानक पूरी करते हैं. स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम कर रही गैर सरकारी संस्थाओं की मानें तो सरकारी अस्पताल को बेहतर बनाने के लिए हर संभव कोशिश की जाती है. कहने को तो उसकी व्यवस्था के मद्देनजर सरकारी और गैर सरकारी संगठनों की उस पर वक्र दृष्टि रहती है. ताकि आमजन को बेहतर चिकित्सा व्यवस्था मुहैया करायी जा सके, लेकिन प्राइवेट नर्सिंग होम में नो इंट्री है. मनमाने तरीके से इलाज करना और मनमाना रुपया वसूलना अधिकांश प्राइवेट नर्सिंग होम की फितरत है.
मरीजों के जीवन से नहीं है मतलब
प्राइवेट नर्सिंग होम में भरती मरीजों की मौत की एक मात्र वजह रही इंफेक्शन व गलत ऑपरेशन है. इसके मद्देनजर चिकित्सकों की लापरवाही के कारण खूब हल्ला हंगामा भी हुआ लेकिन फिर वहीं व्यवस्था. नर्सिंग होम है कि अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहा है. विडंबना यह है कि आपके जीवन और मौत से उन्हें कोई मतलब नहीं है. उन्हें तो बस गाढ़ी कमाई होनी चाहिए.
मोटी कमाई का अच्छा व्यवसाय
प्राइवेट नर्सिंग होम में इलाज कराना लोगों के बीच एक स्टेटस सिंबल है. सरकारी अस्पताल में खुद का इलाज कराने में हिचकते हैं, लेकिन अगर उन्हें यह जानकारी मिल जाये की जहां वह इलाज करा रहे हैं उसके वास्तविक हालात उनकी सोच के विपरीत है, तो वह खुद अपना सिर पटक लेंगे. न उन्हें स्वास्थ्य की मानकता से कोई लेना देना है और न ही उन्हें मरीजों या उनके परिजनों की परवाह है. उन्हें तो बस मोटी कमाई चाहिए. प्रखंड में कई ऐसी घटनाएं हो चुकी है जिसकी वजह से आतंक का माहौल कायम हो गया है. लोग प्राइवेट नर्सिंग होम को शक की निगाह से देखने लगे हैं.
जिले में चल रहे अवैध नर्सिंग होम की सूची तैयार करायी जा रही है. साथ ही उनके निबंधन की भी जांच करायी जा रही है. जो नर्सिंग होम संचालक मानक का पालन करते नहीं पाये जायेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.
डॉ अरुण कुमार सिंह, सीएस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >