यात्री शेड पर दबंगों का कब्जा..

चौथम : करूआ मोड़ पर तीन दशक पूर्व बनाये गये यात्रि शेड का अतिक्रमण कर लिया गया है. कुछ दबंग लोग यात्री शेड में दुकान का संचालन कर रहे हैं. उक्त चौक पर वाहन का इंतजार करने वाले यात्रियों को यात्रि शेड के बदले दुकान में शरण लेना पड़ता है. सर्वाधिक परेशानी लड़कियां व महिलाओं […]

चौथम : करूआ मोड़ पर तीन दशक पूर्व बनाये गये यात्रि शेड का अतिक्रमण कर लिया गया है. कुछ दबंग लोग यात्री शेड में दुकान का संचालन कर रहे हैं. उक्त चौक पर वाहन का इंतजार करने वाले यात्रियों को यात्रि शेड के बदले दुकान में शरण लेना पड़ता है. सर्वाधिक परेशानी लड़कियां व महिलाओं को होती है. कभी कभी देर तक गाड़ी का इंतजार करने वाले यात्रियों को दुकानदारों द्वारा खड़ी खोटी भी सुनना पड़ता है. यात्रि शेड पर दबंगों को द्वारा जबरन कब्जा कर लिये जाने के बावजूद स्थानीय प्रशासन व जनप्रतिनिधि कुछ भी बोलने से परहेज करते हैं. ग्रामीणों ने थाना प्रशासन से अतिक्रमण हटाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >