आधार पंजीकरण 17 से शुरू

खगड़िया. आधार कार्ड पंजीकरण 17 से 27 अक्तूबर तक कुछ विद्यालयों में किया जायेगा. डीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि सदर प्रखंड क्षेत्र के छात्र जेएनकेटी विद्यालय में 17 से 22 अक्तूबर तक एवं एएन उच्च विद्यालय रानी सकरपुरा में 21 से 24 अक्तूबर तक तथा सर्वोदय महावीर उच्च विद्यालय बेला सिमरी में 25 से […]

खगड़िया. आधार कार्ड पंजीकरण 17 से 27 अक्तूबर तक कुछ विद्यालयों में किया जायेगा. डीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि सदर प्रखंड क्षेत्र के छात्र जेएनकेटी विद्यालय में 17 से 22 अक्तूबर तक एवं एएन उच्च विद्यालय रानी सकरपुरा में 21 से 24 अक्तूबर तक तथा सर्वोदय महावीर उच्च विद्यालय बेला सिमरी में 25 से 27 अक्तूबर तक आधार कार्ड का पंजीकरण किया जायेगा. किसी को परेशानी नहीं हो इसके लिए पुख्ता इंतजाम किया गया है.
परबत्ता प्रखंड के श्री कृष्ण उच्च विद्यालय नया गांव में 17 से 22 अक्तूबर तक, उच्च विद्यालय भरतखंड में 21 से 24 तक, एसआर उच्च विद्यालय में 25 से 27 अक्तूबर, बेलदौर के गांधी उच्च विद्यालय में 17 से 22 अक्तूबर तक, श्री बनारसी उच्च विद्यालय सैदपुर में 23 से 27 तक, अलौली के उच्च विद्यालय हरिपुर में 17 से 22 तक, आरएस उच्च विद्यालय अलौली में 23 से 27 अक्तूबर तक तथा गोगरी के भगवान हाईस्कूल में 17 अक्तूबर से 27 अक्तूबर तक आधार कार्ड पंजीकरण विभिन्न एजेंसी के द्वारा किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >