भू-कंप्यूटराइजेशन का काम धीमा तीन वर्ष बीते, आधा काम भी पूरा नहीं

सदर अंचल की स्थिति सबसे खराब भू-रिकार्ड कंप्यूटर पर अपलोड होने से रहेगा सुरक्षित खगड़िया : जिले में हो रहे भू-कंप्यूटराइजेशन काम काफी धीमा चल रहा है. इसमें भी सबसे खराब स्थिति सदर अंचल की रही है. विभागीय जानकारी के मुताबिक काफी पहले इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन स्थिति […]

सदर अंचल की स्थिति सबसे खराब

भू-रिकार्ड कंप्यूटर पर अपलोड होने से रहेगा सुरक्षित
खगड़िया : जिले में हो रहे भू-कंप्यूटराइजेशन काम काफी धीमा चल रहा है. इसमें भी सबसे खराब स्थिति सदर अंचल की रही है. विभागीय जानकारी के मुताबिक काफी पहले इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन स्थिति यह है कि इस जिले की उपलब्धि आधे से भी कम है सबसे कम प्रगति सदर अंचल की है. चौथम अंचल को छोड़ बाकी सभी अंचलों की स्थिती भी लगभग यही है. तीन वर्ष से अधिक समय से सभी अंचलों में 50 प्रतिशत से भी कम कार्य हुए हैं, जबकि इतने समय में इस कार्यक्रम को ही समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया था.
महत्वपूर्ण काम है कंप्यूटराइजेशन
जानकार बताते हैं भू-कंप्यूटराइजेशन कार्य किसानों के लिए काफी उपयोगी है. सारे भू-रेकार्ड कंप्यूटर पर अपलोड होने से यह सुरक्षित रहेगा. कोई इसमें छेड़छाड़ नहीं कर पायेगा. किसानों को राजस्व कर्मचारी तथा अंचल कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे .वे बैठे-बैठे ही कंप्यूटर पर आसानी से काम कर सकेंगे.
सभी सीओ को निर्देश
भू-कंप्यूटराइजेशन कार्य की खराब स्थिति पर वरीय अधिकारी के द्वारा नाराजगी व्यक्त की गयी है. साथ ही सभी सीओ को सख्त निर्देश भी दिये गये हैं. डीएम ने सभी सीओ को योजना बनाकर इस महत्वपूर्ण कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >