आठ कार्यपालक सहायकों से मांगा स्पष्टीकरण

खगड़िया : अलग-अलग कार्यालयों में प्रतिनियुक्त आठ कार्यपालक सहायकों की छुट्टी होगी. फिलहाल इन सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है. स्पष्टीकरण प्राप्त होने के उपरान्त इनके नियोजन को रद्द किया जायेगा. सूत्र के मुताबिक कार्यपालक सहायक क्रमश: मिथलेश कुमार, सूर्य नारायण दास, मिथुन कुमार, चांदनी कुमारी, सुधीर कुमार, रोशन कुमार, विजय कुमार, शुम्भकर कुमार को […]

खगड़िया : अलग-अलग कार्यालयों में प्रतिनियुक्त आठ कार्यपालक सहायकों की छुट्टी होगी. फिलहाल इन सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है. स्पष्टीकरण प्राप्त होने के उपरान्त इनके नियोजन को रद्द किया जायेगा. सूत्र के मुताबिक कार्यपालक सहायक क्रमश: मिथलेश कुमार, सूर्य नारायण दास, मिथुन कुमार, चांदनी कुमारी,

सुधीर कुमार, रोशन कुमार, विजय कुमार, शुम्भकर कुमार को हटाया जा सकता है. जानकारी के मुताबिक डीएम के निर्देश पर गठित फोर मेन जांच कमेटी ने इन सभी के बहाली पर सवाल खड़े किये थे. जांच में यह बातें सामने आयी है कि कम अंक रहने के वाबजूद इन्हें कार्यपालक सहायक के पद पर बहाल कर दिया गया. जबकि अधिक अंक वाले अभ्यर्थियों की अनदेखी की गयी. इन सभी कार्यपालक सहायकों की बहाली वर्ष 2010 से 13 के बीच हुई थी. समीक्षा के उपरान्त इन सभी कार्यपालक सहायकों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्णय

लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >