खगड़िया : जिले में जनशिकायतों की भरमार लगी हुई है. हालात यह बन गयी है कि दो आवेदनों का निष्पादन होता है, तब तक 20 नये आवेदन जमा हो जाते हैं. सूत्र बताते हैं कि जिला जनशिकायत कोषांग में कर्मियों की कमी महसूस होने लगी है .इसी कोषांग के माध्यम से संबंधित विभागों के पास जांच के लिए आवेदन पत्र भेजे जाते है तथा जांच पदाधिकारी इसी कोषांग में जांच प्रतिवेदन भेजते है, पहले तो सब कुछ ठीक ठाक था लेकन लगातार बढ रही शिकायतों की संख्या के कारण अब इस कोषांग में अतिरिक्त कर्मी की आवश्यकता महसूस होने लगी है.
जिले में जन शिकायत की भरमार
खगड़िया : जिले में जनशिकायतों की भरमार लगी हुई है. हालात यह बन गयी है कि दो आवेदनों का निष्पादन होता है, तब तक 20 नये आवेदन जमा हो जाते हैं. सूत्र बताते हैं कि जिला जनशिकायत कोषांग में कर्मियों की कमी महसूस होने लगी है .इसी कोषांग के माध्यम से संबंधित विभागों के पास […]

14 हजार के पार पहुंची शिकायत . एक दो माह पूर्व तक जिले में लंबित जन शिकायतों की संख्या करीब 12 हजार थी .लेकिन अब इस संख्या में बढोत्तरी हो गई है. पिछले सप्ताह हुई समीक्षा में यह आंकड़ा 14 हजार के पार पहुंच गया. विभागीय सूत्र के मुताबिक वर्तमान समय में 14 हजार 580 आवेदन पत्र विभिन्न अधिकारीयों के कार्यालय में लंबित है.विभागीय जानकारी के मुताबिक डीएम के जनता दरबार में प्राप्त 7961, कार्यालय अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त 4420, राज्य स्तर से प्राप्त 1907 जनशिकायती आवेदन लंबित है.
इसी तरह प्रमण्डलीय आयुक्त से प्राप्त 246 तथा प्रधान मंत्री कार्यालय से प्राप्त 46 आवेदन लंबित है.
धीमी है जांच की रफ्तार . जानकार बताते हैं कि प्रत्यके सप्ताह इन पांचों माध्यमों यानी डीएम के जनता दरबार,ओएस कार्यालय, आयुक्त कार्यालय,राज्य स्तर तथा प्रधानमंत्री कार्यालय के माध्यम से प्राप्त सौ से अधिक आवेदन पत्रों की जांच के लिए जिला जनशिकायत कोषांग के जरीये संबंधित विभाग के पास भेजे जाते है,लेकिन संबंधित विभाग के द्वारा तेजी से जांच नहीं की जाती है.
कहां कितना आवेदन लंबित . हांलाकि प्रखंड अंचल से लेकर जिला स्तर तक हजारों आवेदन लंबित है लेकिन सर्वाधिक आवेदन शिक्षा विभाग के कार्यालय में लंबित है डीइओ के पास 1367 शिकायत लंबित बताये जा रहे हैं. दूसरे नंबर पर गोगरी अनुमंडल कार्यालय है सूत्र के मुताबिक गोगरी एडीओ के पास 847 आवेदन लंबित हैं,
जबकि एसपी के पास 800, खगड़िया सीओ के पास 780 आवेदन लंबित है विद्युत विभाग के कार्यालय में 777 डीडीसी कार्यालय में 692, बेलदौर अंचल कार्यालय में 679, गोगरी डीसीएलआर कार्यालय में 584, सदर एसडीओ कार्यालय में 544 जनशिकायत से संबंधित आवेदन लंबित है, जानकारी के मुताबिक सभी सीओ के पास जमीन विवाद से संबंधित दो हजार से अधिक आवेदन लंबित है.