खगड़िया : हादसे में मुखिया प्रत्याशी के पुत्र की मौत

चौथम : प्रखंड के पिपरा पंचायत की मुखिया प्रत्याशी कलावती देवी के पुत्र इंजीनियर राजीव नयन की मौत शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में हो गयी. मानसी थाना क्षेत्र के एकनियां ढाला के पास सामने से आ रही बलोरो ने राजीव के इंडिका कार में टक्कर मार दी. इसमें इंडिका में बैठे राजद के प्रखंड अध्यक्ष […]

चौथम : प्रखंड के पिपरा पंचायत की मुखिया प्रत्याशी कलावती देवी के पुत्र इंजीनियर राजीव नयन की मौत शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में हो गयी. मानसी थाना क्षेत्र के एकनियां ढाला के पास सामने से आ रही बलोरो ने राजीव के इंडिका कार में टक्कर मार दी. इसमें इंडिका में बैठे राजद के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत रमण भी घायल हो गये.
राजीव शुक्रवार को मुखिया प्रत्याशी अपनी मां के चुनाव चिह्न लेकर अपने मां को गांव पिपरा छोड़ कर खगड़िया के लिए निकले थे. इसी दौरान एकनियां ढाला के पास सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गयी. राजीव की मौत से पूरे इलाके में मातम छा गया.
अनियंत्रित बोेलेरो ने मार दी ठोकर : घटना में घायल होने के बाद सदर अस्पताल में इलाजरत प्रखंड राजद अध्यक्ष रंजीत रमन ने बताया कि भागलपुर में गुरुकुल नामक शिक्षण संस्थान के निदेशक इंजीनियर राजीव की मां कलावती देवी पिपरा पंचायत से मुखिया पद पर चुनाव लड़ रही है. इसके वह प्रस्तावक हैं. शुक्रवार को चुनाव चिह्न आवंटित होने के बाद प्रखंड कार्यालय से लौट कर पिपरा पहुंचने पर मुखिया प्रत्याशी कलावती देवी उतर गयीं. इसके बाद खगड़िया के एक क्लीनिक में इलाज करवा रहे ग्रामीण को देखने के लिये वह और इंजीनियर राजीव अपनी कार से निकले.
इसी बीच मानसी के एकनियां ढाला से पहले ही सामने से एक बोलेरो बड़े ही बेतरतीब ढंग से आ रही थी. राजीव ने कार को साइड कर नीचे उतार लिया. लेकिन फिर भी बोलेरो ने गलत दिशा में जा कर कार में सामने से जबरदस्त ठोकर मार दी. इसके बाद वह बेसुध हो गये. घटना के बाद बोलेरो सवार बोलेरो लेकर फरार हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >