बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी
104 वां बिहार दिवस जिले भर में मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस दौरान बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली.
खगड़िया/ गोगरी : मंगलवार को 104 वां बिहार दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस दौरान बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली. मुख्य कार्यक्रम का आयोजन गोगरी अनुमंडल परिसर में किया गया. इसका उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी संतोष कुमार, डीएसपी राजन कुमार सिन्हा, सीओ चन्दन कुमार,
बीइओ हरेन्द्र रजक, बीडीओ रंजीत कुमार ने किया. कार्यक्रम को लेकर बच्चों में अधिक उत्साह देखा गया. उद्घाटन समारोह में एसडीओ संतोष कुमार और डीएसपी राजन कुमार सिन्हा ने बिहार की पहचान और अस्मिता पर प्रकाश डाला. बिहार के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति पर भी अपने विचार रखे. उद्घाटन समारोह में अनुमंडल और प्रखंड के एसडीओ, डीएसपी, सीओ, बीडीओ सहित कई लोग मौजूद थे.
झालर से जगमग अनुमंडल परिसर
बिहार दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार की रात से ही अनुमंडल परिसर झालर की रोशनी से जगमग हो गया. लाल-नीली रोशनी में नहाये अनुमंडल परिसर की छटा देखते ही बनती थी.
भव्य मंच पर हुआ कार्यक्रम
बिहार दिवस के मौके पर गोगरी अनुमंडल में बने मंच से कई कार्यक्रमों का संचालन किया गया. कार्यक्रम देखने आने वाले लोगों ने मंच की सजावट की भी सराहना की.
खगड़िया प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय जेएनकेटी स्टेडियम में 104 वां बिहार दिवस का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन डीडीसी अब्दुल बहाव अंसारी ने किया.
इस अवसर पर उन्होंने बिहार के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति की चर्चा की. मौके पर सदर एसडीओ शिव कुमार शैव, ओएसडी संजीव कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी सियाराम सिंह, आपदा प्रभारी पदाधिकारी मुकेश सिन्हा, डीसीएलआर ओम प्रकाश महतो, डीपीआरओ कमल सिंह, डीइओ डॉ ब्रज किशोर सिंह, डीपीओ संजीव कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.
