लॉटरी गिरोह का शातिर गिरफ्तार

लॉटरी गिरोह का शातिर गिरफ्तार फोटो. 20 में कैप्सन. लॉटरी गिरोह का सदस्य रमेश यादव. सदर थाना क्षेत्र के एमजी मार्ग में टाइगर मोबाइल ने लॉटरी बेचते रंगेहाथ दबोचा शहरी क्षेत्र के मिल रोड में भाड़े के मकान में रह कर करता लॉटरी बेचने का धंधा काफी दिनों से लॉटरी की खरीद बिक्री पर नजर […]

लॉटरी गिरोह का शातिर गिरफ्तार फोटो. 20 में कैप्सन. लॉटरी गिरोह का सदस्य रमेश यादव. सदर थाना क्षेत्र के एमजी मार्ग में टाइगर मोबाइल ने लॉटरी बेचते रंगेहाथ दबोचा शहरी क्षेत्र के मिल रोड में भाड़े के मकान में रह कर करता लॉटरी बेचने का धंधा काफी दिनों से लॉटरी की खरीद बिक्री पर नजर रख रही थी सदर थाना पुलिसलॉटरी गिरोह के सदस्य की गिरफ्तारी से खुल सकते हैं काले धंधे के कई राज ——–खगड़िया. काफी दिनों से लॉटरी गिरोह के पीछे पड़ी सदर थाना पुलिस को आखिरकार सफलता मिल ही गयी. बुधवार को सदर थाना क्षेत्र के एमजी मार्ग से लॉटरी गिरोह के शातिर सदस्य रमेश यादव को गिरफ्तार किया गया है. टाइगर मोबाइल के शिव कुमार, रमण कुमार ने रमेश को उस वक्त धर दबोचा जब वह व्यस्त इलाका एमजी मार्ग में दिन दहाड़े लॉटरी बेच रहा था. पकड़े गये शातिर के पास से 1800 रुपये नगद व सैकड़ों लॉटरी बरामद किये गये हैं. वह खगड़िया शहर के मिल रोड में भाड़े का मकान लेकर लॉटरी की खरीद बिक्री किया करता था. सदर थानाध्यक्ष महफूज आलम ने बताया कि गिरफ्तार शातिर से पूछताछ चल रही है. पूछताछ में लॉटरी खरीद बिक्री से जुड़े कई सदस्यों की जानकारी हाथ लगी है. इसके आधार पर इस काले धंधे में लगे कई और लोगों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है. बता दें कि शहर में लॉटरी की खरीद बिक्री के काले धंधे से जुड़े कई अहम खुलासा करते हुए प्रभात खबर ने करीब आधा दर्जन बार खबर प्रकाशित किया था. इसके बाद सदर थानाध्यक्ष महफूज आलम इसे चुनौती के रूप में लेते हुए लॉटरी गिरोह को दबोचने की ताक में थे. बताया जाता है कि पश्चिम बंगाल के विभिन्न इलाकों से लॉटरी की सप्लाई खगड़िया में की जाती है. सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस इस बात की तफ्तीश में लगी है कि आखिर किसके संरक्षण में यह धंधा हो रहा है. इसके पीछे के सफेदपोश सहित अन्य सक्रिय लोगों को दबोचने का एलान करते हुए सदर थानाध्यक्ष ने कहा कि इस तरह के काले धंधे पर सख्ती से रोक लगाने के लिए पुलिस मुस्तैदी से लगी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >