पांच दवा दुकान का लाइसेंस निलंबित खगडि़या. जिले में एसडीओ तथा औषधि निरीक्षक द्वारा लगातार दवा दुकान की छापेमारी की गयी थी. छापेमारी के दौरान कई दवा दुकानों में एक्सपायरी दवा पायी गयी थी. निरीक्षण के दौरान अधिकांश दवा दुकान में अभिलेख का संधारण नहीं किया गया था. औषधि निरीक्षक अभय कुमार के अनुशंसा पर जिलाधिकारी साकेत कुमार ने निलंबन का आदेश दिया था. डीएम के आदेश मिलते ही औषधि निरीक्षक ने लेखा पंजी का संधारण नहीं करने के आरोप में न्यू प्रकाश मेडिको माल गोदाम रोड, नवनीत ड्रग स्टेशन रोड, राजीव मेडिको मानसी बाजार तथा बीके वर्मा मेडिको बखरी बस स्टैंड के लाइसेंस को निलंबित किया गया है. जबकि एक्सपायरी दवा बेचने वाले मेडिसिन सेंटर महेशखूंट के दुकान को भी निलंबित किया गया है. उल्लेखनीय है कि दिसंबर माह में एसडीओ तथा औषधि निरीक्षक द्वारा जिले के एक दर्जन से अधिक दवा दुकानों का निरीक्षण किया गया था. हालांकि इस दौरान अवैध रूप से व्यवसाय कर रहे दुकानदारों ने दुकान में ताला लगा दिया था.
पांच दवा दुकान का लाइसेंस निलंबित
पांच दवा दुकान का लाइसेंस निलंबित खगडि़या. जिले में एसडीओ तथा औषधि निरीक्षक द्वारा लगातार दवा दुकान की छापेमारी की गयी थी. छापेमारी के दौरान कई दवा दुकानों में एक्सपायरी दवा पायी गयी थी. निरीक्षण के दौरान अधिकांश दवा दुकान में अभिलेख का संधारण नहीं किया गया था. औषधि निरीक्षक अभय कुमार के अनुशंसा पर […]
