पुण्यतिथि पर याद किये गये शक्षिाविद

पुण्यतिथि पर याद किये गये शिक्षाविद वासुदेव सिंह की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित परबत्ता. प्रखंड मुख्यालय के तेमथा राका गांव में स्थित प्रतिभा विकास संस्थान में बुधवार को संस्थापक वासुदेव सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने दिवंगत वासुदेव सिंह को एक अनुशासित,सफल व शिष्ट […]

पुण्यतिथि पर याद किये गये शिक्षाविद वासुदेव सिंह की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित परबत्ता. प्रखंड मुख्यालय के तेमथा राका गांव में स्थित प्रतिभा विकास संस्थान में बुधवार को संस्थापक वासुदेव सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने दिवंगत वासुदेव सिंह को एक अनुशासित,सफल व शिष्ट शिक्षक बताते हुए उनके पद चिह्नों पर चलने का संकल्प लिया. खीराडीह के मुखिया अवधकिशोर यादव ने कहा कि वासुदेव बाबू ने सरकारी सेवानिवृति के बाद इस संस्थान की स्थापना किया तथा आजीवन शिक्षादान के प्रति समर्पित रहे. मौके पर मनीष कुमार,संजय कुमार, राजीव कुमार,अमित कुमार मिश्र, राजाराम मिश्र,जगन्नाथ यादव,राजीव चौधरी,धीरेन्द्र चौधरी,राम किशोर चौधरी,सुनील कुमार मिश्र,अशोक चौधरी,प्रभाष कुमार आदि ने अपने संस्मरण सुनाये. इस मौके पर एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. सभा का मंच संचालन अमरनाथ चौधरी ने तथा धन्यवाद ज्ञापन सुधारंजन सिंह ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >