मानसी : रेलवे मैदान में चल रहे मदन शर्मा 15 दिवसीय टी 20 किक्रेट टूर्नामेंट का सातवां मैच मंगलवार को पीसीसी चौथम बनाम एमसीसी मानसी के बीच खेला गया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पीसीसी चौथम ने 20 ओवर खेलते हुए 7 विकेट खो कर 216 रन स्कोर खड़ा दिया.
चौथम के खिलाड़ी रोहित कुमार द्वारा 46 वॉल पर 13 छक्के व 9 चौके की मदद से 120 रन बनाकर शकतकीय पारी खेला. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मानसी की 19. 5 ओवर में सभी विकेट खोकर 182 रन ही बना सकी इसी तरह चौथम ने मानसी को 28 रन से हराकर मैच जीत लिया. मैच के अंपायर मिठ्ठू कुमार व राकेश कुमार थे. स्कोरर रंजन कुमार व रंजीत कुमार थे. मौके पर आरसीसी व एमसीसी के दर्जनों खिलाड़ी उपस्थित थे.
