अब ¹रजिस्ट्री हो गयी महंगा

शहर से सटे पंचायतों का भी बढ़ा रजिस्ट्री चार्ज जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में हुआ निर्णय ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं हुई बढ़ोतरी खगड़िया : शहरी क्षेत्र के जमीन रजिस्ट्री कराना अब आसान नहीं होगा. क्योंकि शहरी क्षेत्र में जमीन रजिस्ट्री के दर बढ़ोतरी की गयी. जिले के दोनों निबंधन कार्यालयों में बढ़ोतरी की गयी […]

शहर से सटे पंचायतों का भी बढ़ा रजिस्ट्री चार्ज

जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में हुआ निर्णय
ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं हुई बढ़ोतरी
खगड़िया : शहरी क्षेत्र के जमीन रजिस्ट्री कराना अब आसान नहीं होगा. क्योंकि शहरी क्षेत्र में जमीन रजिस्ट्री के दर बढ़ोतरी की गयी. जिले के दोनों निबंधन कार्यालयों में बढ़ोतरी की गयी दर का प्रकाशन किया जा चुका है. रजिस्ट्री में 15 से 20 प्रतिशत शुल्क की बढ़ोतरी हुई है. अब जमीन खरीदना आसान नहीं रह गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक शहरी क्षेत्र में जमीन की रजिस्ट्री में 15 से 20 प्रतिशत शुल्क बढ़ाया गया है. यानी पहले से इतनी राशि अधिक अब जमीन की रजिस्ट्री कराने में लगेंगे. डीएम की अध्यक्षता में जिला मूल्यांकन समिति की बैठक आयोजित की गयी.
बैठक में वर्ष 2016 के लिए शहरी क्षेत्र के लिए रजिस्ट्री के दर का निर्धारण किया गया . बैठक में ही शहरी क्षेत्र के जमीन की रजिस्ट्री के बढ़ोतरी की गयी है. इस बैठक में सभी सदस्य क्रमश: एडीएम मुनीलाल जमादार, सदर डीसीएलआर ओमप्रकाश महतो, गोगरी डीसीएलआर सुशील कुमार दोनों अवर निधंबन पदाधिकारी , नगर पंचायत गोगरी एवं नगर परिषद खगड़िया के कार्यपालक पदाधिकारी सदर एवं गोगरी सीओ के अलावे भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता उपस्थिति थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >