मतदाता सूची में त्रुटि से परेशान हो रहे हैं लोग

गोगरी : नये परिसीमन के बाद गोगरी प्रखंड की जारी मतदाता सूची में त्रुटियां नजर आ रही है. त्रुटियों के कारण मतदाताओं की मुश्किलें बढ़ गयी है. शहर के सभी वार्डों में दर्जनों मतदाताओं के समक्ष विसंगति पूर्ण मतदान सूची ने परेशानियां खड़ी कर दी है. सैकड़ों मतदाताओं का नाम उनके वार्ड के बजाये दूसरे […]

गोगरी : नये परिसीमन के बाद गोगरी प्रखंड की जारी मतदाता सूची में त्रुटियां नजर आ रही है. त्रुटियों के कारण मतदाताओं की मुश्किलें बढ़ गयी है. शहर के सभी वार्डों में दर्जनों मतदाताओं के समक्ष विसंगति पूर्ण मतदान सूची ने परेशानियां खड़ी कर दी है. सैकड़ों मतदाताओं का नाम उनके वार्ड के बजाये दूसरे वार्ड की मतदाता सूची में शामिल कर दिया गया है.

साथ ही दर्जनों मतदाताओं का नाम नहीं जुड़ने और कई के बाहर चले जाने के बाद भी सूची से नाम विलोपित कर दिये जाने की शिकायतें आ रही है. ऐसे में परेशान मतदाताओं के साथ वर्तमान मुखिया और दावेदारों की ओर से प्रखंड कार्यालय में अपील की जा रही है जिस पर परीक्षण व सुनवाई का दौर भी शुरू हो गया है. नये वार्ड बढ़ने से पुराने वार्डों की सीमाएं भी बदली है. सर्वाधिक शिकायतें मतदाताओं के वार्ड बदलने की है. प्रखंड का शायद ही कोई वार्ड ऐसा होगा जिसके कुछ मतदाताओं का नाम दूसरे वार्ड की सूची में न जुड़ गया हो. अब ऐसे मतदाता तो परेशान है साथ में राजनैतिक दल से जुड़े लोग और दावेदार भी परेशान हैं.

मतदाताओं का कहना है कि विसंगति नहीं दूर हुई तो उन्हें दूसरे वार्ड में मतदान करने जाना होगा. जागरूक मतदाताओं द्वारा वार्ड सुधार के लिए अपील भी की जा रही है लेकिन दर्जनों मतदाता ऐसे भी हैं कि उन्हें इस गड़बड़ी का पता ही नहीं है ऐसे मतदान के वक्त जब उन्हें पता चला तो विवाद की स्थिति भी आ सकती है. मतदाता सूची में विसंगति प्रारंभिक प्रकाशन में ही सामने आ गइ थी. दावा-आपत्तियों से भी मामले सामने आये. लेकिन अंतिम प्रकाशन के बाद भी विसंगतियां सामने आने से मतदाता सूची के कार्य में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं.

परिसीमन के बाद बंटे वार्डों का सही ज्ञान नहीं होने से एक वार्ड के मतदाताओं को नाम दूसरे वार्ड में शामिल हो जाने के आरोप भी लग रहे हैं. आवेदन के बाद भी दर्जनों मतदाताओं का नाम नहीं जुड़ने, सूची में विलोपित हो जाने की शिकायतों के बीच वर्तमान पार्षद व पार्षद पद के संभावित प्रत्याशियों, दावेदारों द्वारा मतदाता सूची की विसंगतियों के सुधार के लिए कार्यालयों की दौड़ लगाई जा रही है.

कहते है बीडीओ
बीडीओ रंजीत सिंह ने बताया कि विसंगति को दूर किया जा रहा है. जल्द ही सभी मतदाता सूची को दुरुस्त कर दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >