आग लगने से आधा दर्जन घर जले अलौली. इचरूआ पंचायत के वाटरवेज बांध पर बीती रात आग लगने के कारण आधा दर्जन से अधिक घर जल कर राख हो गया. पंचायत के मुखिया ने बताया कि आग लगने की घटना में पांच बकरियां जल गयी. शिबू साह के किराना के दुकान में सर्वाधिक क्षति हुई. मुखिया नवीन कुमार ने बताया कि शिबू साह , विशुनदेव साह, कालेश्वर सिंह, तपसी सिंह सहित आधे दर्जन से अधिक लोगों का घर जला गया है. सीओ चौधरी वसंत कुमार सिंह ने बताया कि राजस्व कर्मचारी को घटना स्थल पर भेजा गया है.
आग लगने से आधा दर्जन घर जले
आग लगने से आधा दर्जन घर जले अलौली. इचरूआ पंचायत के वाटरवेज बांध पर बीती रात आग लगने के कारण आधा दर्जन से अधिक घर जल कर राख हो गया. पंचायत के मुखिया ने बताया कि आग लगने की घटना में पांच बकरियां जल गयी. शिबू साह के किराना के दुकान में सर्वाधिक क्षति हुई. […]
