खंडहर हो चुका है गोगरी का चरवाहा वद्यिालय

खंडहर हो चुका है गोगरी का चरवाहा विद्यालय फोटो है 12 मेंकैप्सन- खंडहर में तब्दील चरवाहा विद्यालय का दृश्य गोगरी. पशुपालकों को खेल खेल में शिक्षा दिये जाने के उद्देश्य से बनाये गये चरवाहा विद्यालय मृत प्राय हो चुका है. चरवाहा विद्यालय को 1992 ई में बनाया गया था. लेकिन आज चरवाहा विद्यालय से होने […]

खंडहर हो चुका है गोगरी का चरवाहा विद्यालय फोटो है 12 मेंकैप्सन- खंडहर में तब्दील चरवाहा विद्यालय का दृश्य गोगरी. पशुपालकों को खेल खेल में शिक्षा दिये जाने के उद्देश्य से बनाये गये चरवाहा विद्यालय मृत प्राय हो चुका है. चरवाहा विद्यालय को 1992 ई में बनाया गया था. लेकिन आज चरवाहा विद्यालय से होने वाले लाभ के बारे में लोग जानते तक नहीं हैं. गोगरी प्रखंड क्षेत्र के राटन पंचायत के दौरागाछी में चरवाहा विद्यालय की स्थापना की गयी थी. लेकिन आज इन चरवाहा विद्यालयों में भवन, शिक्षक एवं चरवाहा छात्र कुछ भी नहीं हैं. यह विद्यालय आज पूर्ण रूप से बंद पड़ा है. चरवाहा विद्यालय के निर्माण का उद्देश्य था कि हर कोई यहां शिक्षा प्राप्त कर सके. इस दिशा में चरवाहा विद्यालय की स्थापना की गयी थी. क्षेत्र के बुद्धिजीवियों ने एक बार फिर चरवाहा विद्यालय को धरातल पर लाने की मांग उठाई है. क्षेत्र के लोगों ने राज्य सरकार से अक्षर आंचल की तरह चरवाहा विद्यालय को भी विकसित करने की मांग की है.कहते हैं बीडीओ प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि हम लोग को भी पता है की गोगरी प्रखंड में चरवाहा विद्यालय है और वह पूरी तरह खंडहर हो चूका है. हम लोगों को इस विद्यालय के मरम्मत या इसका शुरू करने के लिए किसी भी प्रकार की कोई सूचना अभी किसी विभाग से नहीं आई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >