वाइसीसी ने मानस को हरा विजेता ट्रॉफी पर किया कब्जा

वाइसीसी ने मानस को हरा विजेता ट्रॉफी पर किया कब्जा फोटो है. 16 व 17 मेंकैप्सन. विजेता ट्रॉफी के साथ खिलाड़ी, व उपस्थित खेलप्रेमीप्रतिनिधि, खगड़ियाजेएनकेटी स्टेडियम में रविवार को जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का फाइनल मैच मानस क्रिकेट क्लब बनाम वाइसीसी के बीच खेला गया. वाइसीसी ने मानस क्रिकेट क्लब को 44 रनों से हरा […]

वाइसीसी ने मानस को हरा विजेता ट्रॉफी पर किया कब्जा फोटो है. 16 व 17 मेंकैप्सन. विजेता ट्रॉफी के साथ खिलाड़ी, व उपस्थित खेलप्रेमीप्रतिनिधि, खगड़ियाजेएनकेटी स्टेडियम में रविवार को जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का फाइनल मैच मानस क्रिकेट क्लब बनाम वाइसीसी के बीच खेला गया. वाइसीसी ने मानस क्रिकेट क्लब को 44 रनों से हरा कर जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता 2015-16 के विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया. मैच के पहले टॉस जीत कर वाइसीसी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 7 विकेट खोकर 203 रन बनाये . जवाब में खेलने उत्तरी मानस क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज 27.4 ओवर में सभी विकेट गंवा कर 159 रनों पर सिमट गयी. वाइसीसी के बल्लेबाज श्रवण ने 47 रन, सचिन तोमर 35, देवराज पंडित 22 रन अपने टीम के खाते में जोड़े . वहीं मानस के बल्लेबाज नीतीन 31 रन, मुकेश 20 रन बनाये ,वाइसीसी के गेंदबाज देवराज ने 3 विकेट, सचिन व राजदीप ने क्रमश: 2-2 विकेट अपने नाम किये . वाइसीसी के कप्तान को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज एवं सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज देवराज को घोषित किया गया. जबकि मैन ऑफ द सीरीज सर्वेश कुमार तिवारी को एसडीओ शिव कुमार शैव ने देकर सम्मानित किया. मैच का उद्घाटन वार्ड पार्षद हेमा भारती ने किया. निर्णायक बिहार राज्य के पैनल अंपायर राजीव नंदन सिंह व अभय कुमार थे. मौके पर जिला क्रिकेट संघ सचिव सदानंद प्रसाद, राजीव कांत वर्मा, युगल किशोर, रविशचंद्रा, मनोज कुमार, पवन , संतोष , सावन, अनिल यादव, प्रेम कुमार सहित सैकड़ों खेलप्रेमी मैदान में मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >